Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

13 घंटे चली 14वें दौर की सैन्य वार्ता, भारत ने ‘हॉट स्प्रिंग्स’ से चीनी सैनिकों के पीछे हटाने पर दिया जोर

Whats App

भारत और चीन के बीच बुधवार को 14वें दौर की सैन्य वार्ता हुई जो कि 13 घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में टकराव के शेष स्थानों यानि कि ‘हॉट स्प्रिंग्स’ से सैनिकों को पीछे हटाने पर जोर दिया गया है। यह वार्ता बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई और रात 10.30 बजे खत्म हुई। इस मीटिंग में 14 कोर के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व किया तो वहीं चीनी पक्ष का नेतृत्व दक्षिण शिंजियांग सैन्य जिले के चीफ मेजर जनरल यांग लिन ने किया।

बता दें कि वार्ता ऐसे वक्त में हुई है, जब चीन की ओर से बार्डर पर पैंगोंग त्सो झील पर पुल बनाने की बात सामने आई है। दरअसल हाल ही में सेटे लाइट तस्वीरों में देखा गया है कि चीन पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में पुल का निर्माण कर रहा है।

इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा था कि इस पुल का निर्माण उस इलाके में हो रहा है, जो करीब 60 साल से चीन के अवैध कब्जे में हैं। भारत की पूरी नजर चीन की हरकतों पर हैं। मालूम हो कि ‘हॉट स्प्रिन्ग’ चीन के साथ मौजूदा विवाद का वो अंतिम क्षेत्र है जिसपर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। भारत और चीन के बीच अब तक हुई वार्ता से पैंगोंग क्षेत्र और गोगरा हाइट्स के मुद्दों को सुलझाने में मदद तो मिली है लेकिन मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374