Breaking
नापतौल विभाग के कार्यालय में चोरी, साढ़े चार माह बाद दर्ज कराया केस उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगेगा ‘करंट’ का झटका, 11 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें हनुमान जयंती पर खेड़ापति मारुति मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा इस गांव में 13 दिन बाद मनी ईद…गर्व से ऊंचा हो गया लोगों का सिर 25 हजार करोड़ के बैंक घोटाले मामले में अजित पवार की पत्नी को क्लीन चिट बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात? जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को बनाया प्रत्याशी, राहुल गांधी बोले- अब होगा न्याय

Whats App

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां आशा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ बीजेपी ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी।” पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए 19 वर्षीय पीड़िता की मां के नाम का ऐलान किया है।

उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट मिलने की घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी उन्नाव की प्रत्याशी गैंगरेप पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं. वे चुनाव लड़ना चाहती हैं. हमने उन्हें मौका दिया है, जिस सत्ता के जरिये उनके पति की हत्या हुई, बेटी का बलात्कार हुआ, एक्सीडेंट कराया, वही सत्ता अपने हाथों में लें।”

Whats App

कांग्रेस ने आज यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

नापतौल विभाग के कार्यालय में चोरी, साढ़े चार माह बाद दर्ज कराया केस     |     उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगेगा ‘करंट’ का झटका, 11 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें     |     हनुमान जयंती पर खेड़ापति मारुति मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद     |     ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा     |     इस गांव में 13 दिन बाद मनी ईद…गर्व से ऊंचा हो गया लोगों का सिर     |     25 हजार करोड़ के बैंक घोटाले मामले में अजित पवार की पत्नी को क्लीन चिट     |     बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं     |     चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात?     |     जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374