जांजगीर चांपा: जांजगीर चांपा जिले के सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिंह सिदार पर महिला के साथ छेड़छाड़ व अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने सक्ती थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए घर घुसकर वारदात करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सक्ती थाना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जुर्म दर्ज कर सक्ती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मजिस्ट्रियल बयान और गवाहों के बयान के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कुछ माह पहले ही राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने दत्तक पुत्र धर्मेंद्र को उत्तराधिकारी घोषित किया है, अक्टूबर माह में धर्मेंद्र सिदार का राज्याभिषेक धूमधाम से किया गया था, महल के घोषित राजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज होने से सक्ती में हड़कंप है। आरोपी धर्मेंद्र सिद्धार अभी शहर से बाहर है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।