Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

गोरखपुर में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले, भ्रष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा हो वह नहीं लड़ सकते सामाजिक लड़ाई

Whats App

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों व दलितों का हक छीनने वाले सामाजिक न्याय की परिभाषा न बताएं। उनकी नजर में गरीबों के हक को हड़पना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है और इसी को वह सामाजिक न्याय कहते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि सामाजिक शोषण हैं। हमें फर्क महसूस करना होगा। लोगों को सामाजिक न्याय और सामाजिक शोषण में। सपा का बिना नाम लिए हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार जिसके जीन का हिस्सा हो, वह सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते।

मीड‍िया से रूबरू हुए मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मानबेला के पीरूशहीद मोहल्ले में पार्टी कार्यकर्ता और दलित अमृत लाल भारती के घर पर आयोजित भाजपा के सामाजिक सहभोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का सामाजिक सहभोज कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पिछले सात वर्षों से चल रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के 23 हजार शक्तिबूथ केंद्राें पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सिर्फ पांच-पांच लोग प्रत्येक जगहों पर शामिल रहे हैं। पीरू शहीद मोहल्ले के अमृत लाल भारती ने अपने घर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया था तो इसमें वह शामिल हुए।

Whats App

सपा पर साधा न‍िशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत लाल के घर खिचड़ी खाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय यही है कि बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके को शासन की प्रत्येक योजना का लाभ मिले। उनके साथ सामाजिक व आर्थिक भेदभाव न हो और समाजवादी पार्टी की ही सरकार से यदि तुलना कर लें तो उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ 18 हजार आवास स्वीकृत किये थे। इसमें से एक भी किसी गरीब को मकान नहीं मिला। आज किसी भी दलित बस्ती में जाकर देखा जा सकता है वहां बन रहे अथवा बने हुए पक्के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना से बने मिलेंगे।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374