Local & National News in Hindi

गंगवार के बयान पर प्रियंका का पलटवार, बोली-आप उत्तर भारतीयों का अपमान कर बच नहीं सकते

0 59

लखनऊः केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के ‘देश में नौकरियों की नहीं बल्कि हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है’ वाले बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि मंत्री जी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।
PunjabKesari
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री ने बरेली में कहा कि देश में नौकरियों की नहीं बल्कि हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते हैं। इसलिए मुझे जानकारी है। रोजगार दफ्तर के आलावा हमारा मंत्रालय भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी कंपनियां रोजगार देने आती हैं उनके मुताबिक जिस पद के लिए हम रख रहे हैं उस क्वालिटी का व्यक्ति हमें नहीं मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !