Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

केशव मौर्य के बाद अब दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की सीट पर निगाहें, यहां से हो सकते हैं प्रत्याशी

Whats App

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट फाइनल होने के बाद अब फैसला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के तीसरे कद्दावर चेहरे उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा की सीट पर होना है। उनकी सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कार्यकर्ताओं के बीच कयास लग रहे हैं कि वह कैंट या फिर उत्तर से ताल ठोंक सकते हैं। इसकी वजह यह है कि कैंट ब्राह्मण बहुल सीट है। दाेनों ही सीटों पर लगातार भाजपा विजय रथ को सरपट दौड़ाती रही है। चूंकि पूर्व से भाजपा के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की मजबूत दावेदारी है। ऐसे में कैंट और उत्तर की सीट डिप्टी सीएम के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं।

महापौर रहने और उनसे लोगों का क्षेत्रीय समस्याओं के कारण सीधा संवाद-जुडा़व हाेने के कारण भी उनकी राह इस सीट पर आसान रहेगी। यह उनके लिए यह प्लस प्वाइंट है। चर्चा यह भी है कि उपमुख्यमंत्री पूर्व की सीट से भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। दरअसल यह चर्चा अचानक तब छिड़ी जब गुरुवार रात इंटरनेट मीडिया पर उनके लखनऊ उत्तर से प्रत्याशी होने की सूचना तेजी से वायरल होना शुरू हो गई। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व के पदाधिकारियों का कहना है कि यह वे सीटें हैं जहां से डॉ. शर्मा चुनकर विधानसभा पहुंच सकते हैं। वैसे भी भाजपा के लिए कैंट और पूरब क्षेत्र को अभेद किला माना जाता है। ऐसे में यह सीटें कार्यकर्ता सबसे उपयुक्त मान रहे हैं। पार्षद अनुराग मिश्र अन्नू कहते हैं कि कैंट सीट मजबूत है। ब्राह्मण बहुल होने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच उनकी इस इलाके में सीधी पैठ है। शहर का महापौर होने के कारण कार्यकर्ताओं से बातचीत है। ऐसे में कैंट सीट पर उनकी दावेदारी मजबूत बनती है। उत्तर सीट भी उनके लिए कमजाेर नहीं है।

Whats App

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत महानगर के कई पदों का जिम्मा संभाल चुके वरिष्ठ कार्यकर्ता कौशल किशोर का मानना है कि वह शहर की किसी भी सीट से लड़ सकते हैं। इसमें कैंट सीट सबसे अहम होगी। उत्तर सीट पर भी उनकी दावेदारी कमजोर नहीं है। बस वह लड़ना कहां से चाहते हैं उन पर निर्भर करता है। चुनावी समर में कैंट सीट पर उनकी दावेदारी मजबूत बनती है। राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के नगर संयोजक सतीश मिश्र का अनुमान है कि वह कैंट या फिर उत्तर से मैदान में आ सकते हैं। तय संगठन को करना है। ऐसे में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। इस सिलसिले में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से बात नहीं हो सकी। सूत्र बताते हैं कि वह फिलहाल चुनाव के लिए लड़ रहे कार्यकर्ताओं में जोश भरने के प्रदेश के विभिन्न जिलाें का दाैरा कर चुनावी समीकरण में अपनी उपयोगिता सार्थक करने में लगे हैं।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374