Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

शहनाज गिल ने गाया सिद्धार्थ की फिल्म का गाना, कहा- ‘मुझे बहुत ज्यादा खुशी और सुकून देता है’

Whats App

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी गायिकी से दर्शकों और फैंस के दिलों को जीता है। शहनाज गिल जल्द टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ में नजर आएंगी। इस शो से जुड़ा उनका एक वीडियो प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें शहनाज गिल अपनी गायिकी का शानदार हुनर पेश करती दिखाई दे रही हैं।

कलर्स टीवी चैनल ने शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में शहनाज गिल अपनी आवाज का जादू दिखाई हुई नजर आ रही हैं। वह वीडियो प्रोमो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह के हिट गाने ‘रांझा’ पर परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल कहती हैं, ‘मेरे अंदर भी न एक हुनर है जो मुझे बहुत ज्यादा खुशी और सुकून देता है।’

सोशल मीडिया पर ‘हुनरबाज-देश की शान’ से जुड़ा शहनाज गिल का यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शहनाज गिल के फैंस उनके वीडियो प्रोमो को पसंद कर उनकी मजकर तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं

Whats App

हाल ही में शहनाज गिल अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने बीते दिनों सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए फोटोशूट करवाया। अपने फोटोशूट की तस्वीरों को शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इन तस्वीरों में शहनाज ऑल ब्लैक लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनकी इस ड्रेस में ग्रीन कलर का फैदर भी लगा हुआ है।

इस दौरान उन्होंने अपने बालों में हाई बन बना रखा थे जो उनके पूरे लुक को काफी अलग दिखा रहा था। इन तस्वीरों में शहनाज अलग-अलग पोज देती दिख रही थीं। आपको बता दें कि पिछले साल टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं। उनकी मौत के बाद अभिनेत्री भावनात्म रूप से काफी टूट गई थीं। अब और धीरे-धीरे सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने लगी हैं।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374