Breaking
मंदिर में पुलिस के सामने दंडवत हुए सपा MLA, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है…तेजस्वी के हमले के बाद छलका पप्पू यादव का दर्द UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान

इंदौर में पहली बार मिले कोरोना के 1852 नए संक्रमित, एक की मौत भी

Whats App

इंदौर। शनिवार को कोरोना संदिग्ध 10862 मरीजों के सैंपल जांचे गए जिनमें से 1852 नए संक्रमित मरीज मिले। इंदौर में अब तक मिले कोविड संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पूर्व 25 अप्रैल 2021 को इंदौर में 1841 संक्रमित मरीज मिले थे। शनिवार को कोविड संक्रमण दर 16.52 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को कोविड संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई। अब तक इंदौर में कोविड से 1398 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शनिवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 32 लाख 74 हजार 415 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1 लाख 65 हजार 124 पाजिटिव पाए गए। शनिवार को 463 मरीज हास्पिटल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 1 लाख 54 हजार 786 हो चुकी है। फिलहाल 6858 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या के मुताबिक शनिवार को 62 वर्षीय पुरुष की कोविड से मौत हुई है। यह मरीज हृदय संबंधित बीमारी के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती था, इसके बाद उन्हें कोविड संक्रमण हुआ

Whats App

प्रशासन को आशंका : फरवरी में एक दिन में मिल सकते हैं 7000 संक्रमित

कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहे इंदौर में फरवरी के पहले पखवाड़े में एक दिन में लगभग 7000 संक्रमित सामने आ सकते हैं। प्रशासन को इस तरह का अंदेशा है, इसीलिए हालात को भांपते हुए आवश्यक तैयारी की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि एक सप्ताह में कोरोना के नमूनों की जांच से जो मामले सामने आए हैं, उसके आधार पर कोविड-19 की तीसरी लहर 1 से 13 फरवरी के बीच अपने चरम पर पहुंचने की आशंका है। इस अवधि के दौरान इंदौर में हर दिन कोरोना के मामलों की संख्या 7000 तक पहुंच सकती है।

मंदिर में पुलिस के सामने दंडवत हुए सपा MLA, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी     |     मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है…तेजस्वी के हमले के बाद छलका पप्पू यादव का दर्द     |     UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास     |     चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी     |     बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे     |     यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374