Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

सरगांव की शराब दुकान में डकैती, नौ लाख रुपये से भरी तिजोरी ले गए हथियारबंद डकैत

Whats App

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के दर्रीघाट में ​हथियारबंद डकैतों ने कांग्रेस नेता के घर से पांच लाख की डकैती की है। इसके तीन दिन बाद ही पड़ोसी जिले मुंगेली के सरगांव में डकैती का मामला सामने आया है। शनिवार की रात हथियार बंद डकैतों ने सरगांव स्थित शराब दुकान के गार्ड को बंधक बनाकर करीब नौ लाख रुपये से भरी तिजोरी ले गए। डकैतों ने शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। साथ ही वे अपने साथ अंग्रेजी शराब की बोतलें भी ले गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुंगेली जिले के सरगांव में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान है। दोनों दुकान अगल—बगल में ही है। दोनों दुकान में बिक्री की रकम को अंग्रेजी शराब दुकान के ही सेफ में रखा जाता था। दूसरे दिन निजी कंपनी के कर्मचारी उसे लेकर बैंक में जमा करते थे। शनिवार की रात दोनों शराब दुकानों के बिक्री की रकम शराब दुकान के सेफ में रखा था। इसकी सुरक्षा के लिए शराब दुकान में गार्ड तैनात था। रात को ​आए हथियारबंद डकैतों ने गार्ड को बंधक बना लिया।

इसके बाद रकम से भरी तिजोरी अपने साथ ले गए। इसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डकैती की इस घटना की जांच के लिए बिलासपुर से डाग स्कवायड और फोरेंसिक टीम को भी भेजा गया है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर आइजी रतनलाल डांगी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस को डकैतों का सुराग नहीं मिल पाया है।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374