Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

ऊधमपुर : स्ट्रोक से लीक हुई भोजन नली, सेना की मेडिकल टीम ने मौके पर इलाज कर बचाई जान

Whats App

ऊधमपुर : अवाम की मदद को हमेशा तत्पर सेना की राष्ट्रीय राइफल ने एक बार फिर से रामबन जिले में एक व्यक्ति की जान बचाई है। शनिवार देर रात पहाड़ी क्षेत्र के दूरदराज गांव में डाक्टर सहित मौके पर पहुंच कर स्ट्रोक की वजह से व्यक्ति की लीक हुई फूड पाइप का इलाज किया।

खड़ी तहसील के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र बाटीबास शागन के रहने वाले अब्दुल रशीद वानी को रात को स्ट्रोक हुआ, जिससे उसकी भोजन नली अचानक लीक हो गई। उसे असहनीय दर्द होने लगा और उसकी जान पर बन आई। इससे सारा परिवार घबरा गया। क्षेत्र में बर्फबारी और संचार साधनों के अभाव में चिकित्सीय उपचार तक पहुंचना मुश्किल था। उनके पास नचिलाना क्षेत्र में 23 आरआर के साथ संपर्क करने के लिए अलावा दूसरा कोई चारा नहीं था।

परिवार के लोगों ने कमांडिंग आफिसर से संपर्क कर सारी स्थिति से अवगत कराया। सीओ ने गंभीर स्थिति और मानवीय जान को खतरे को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सैन्य चिकित्सक सहित पूरी टीम बाटीबास शागन के लिए रवाना की। देर रात को टीम ने मौके पर पहुंच कर अब्दुल रशीद की लीक भोजन नली का प्राथमिक उपचार कर किया, जिससे वानी को दर्द से राहत मिली। वानी के परिवार और रिश्तेदारों ने कड़ाके की सर्दी और बर्फीले पहाड़ी इलाके में मुश्किल रास्ते को पार करते हुए मदद के लिए बाटीबास आने पर सेना के प्रयास को सराहा।

Whats App

उन्होंने कमांडिंग आफिसर 23 आरआर के कर्नल एसके सिंह की निगरानी में मौके पर आई टीम में शामिल डा. बासुवराज, मनोज कुमार, डा., अविनाश, मेजर धर्मवीर और गुलाम नबी का आभार व्यक्त किया। वहीं, सेना ने कहा कि 23 आरआर रामसू से लेकर खड़ी, महू व मांगित इलाकों में हर मुश्किल समय में लोगों का सहयोग के लिए उपलब्ध है।  कमांडिंग आफिसर ने कहा कि जम्मू संभाग ही नहीं कश्मीर में भी जहां-जहां सेना तैनात है, वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर है। बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, सेना इसका विशेष ध्यान रख रही है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374