Local & National News in Hindi

IND vs SA : विराट ने बताया रन बनाने के लिए कौन करता है प्रेरित, कहा-इसके लिए कुछ भी करूंगा

0 48

मोहाली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रन मशीन हैं। उनका बल्ला हमेशा रन बरसाता रहता है। अपनी निरंतरता के बारे में विराट ने कहा, ‘‘मेरी टी-शर्ट के सामने लगा बैच मुझे प्रेरित करता है। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है इसलिए इसके लिए जो भी होगा मैं करूंगा।’’ कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेलकर मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हार के लिए विवश कर दिया। इस जीत से खुश कोहली को इस मैदान पर अपनी पुरानी याद ताजा हो गई। टी20 विश्व कप-2016 में भारत और आस्ट्रेलिया का मैच इसी मैदान पर हुआ था, जिसमें कोहली ने 82 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी और मेजबान टीम का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता भी साफ किया था।

उस मैच में भारत के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को विकेटों के बीच काफी दौड़ाया था। कोहली ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उस मैच की तस्वीर भी साझा की थी। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए मैच के बाद जब कोहली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने पहुंचे तो होस्ट संजय मांजरेकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात पूछी जिस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, ‘‘आपने मुझे मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ टी-20 मैच की याद दिला दी।

इससे मुझे अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।’’ कोहली ने कहा, ‘‘आज की पिच हालांकि उस मैच की पिच से थोड़ी अलग थी। वो हमेशा मेरी अच्छी यादों में रहेगा, लेकिन आज की विकेट भी अच्छी थी। गेंदबाजों ने हमारे लिए अच्छा किया। पिच अच्छी थी और उन्होंने शुरुआत भी अच्छी दिलाई।’’ भारत ने इस मैच को जीत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। धर्मशाला में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !