Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

26 जनवरी को PM मोदी को टारगेट करने की साजिश रच रहे आतंकी, खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट

Whats App

75वें गणतंत्र दिवस समारोह की देश में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां काफी अलर्ट है। इसी बीच खबर है कि खुफिया एजेंसियों को गणतंत्र दिवस पर संभावित आतंकी साजिश के बारे में अलर्ट मिला है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की जान को खतरा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौ पन्नों की खुफिया जानकारी में पीएम मोदी और उन हस्तियों पर खतरा बताया जा रहा है जो भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे

नोट में यह भी बताया गया है कि यह खतरा पाकिस्तान/अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बाहर स्थित गुटों से है। गणतंत्र दिवस पर पांच मध्य एशियाई देशों- कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की संभावना है। इनपुट में कहा गया कि पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी समूह भी पंजाब में आतंक फैलाने के लिए कैडरों को जुटा रहे हैं। वे पंजाब और अन्य राज्यों में टारगेटेड अटैक की भी योजना बना रहे हैं।

साजिश में शामिल ये आतंकी संगठन
इनपुट में कहा गया कि आतंकी खतरे के पीछे लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फोर्स, जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल-मुजाहिदीन और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन हैं। आतंकी संगठनों का उद्देश्य बड़ी हस्तियों को टारगेट करना, सार्वजनिक सभाओं, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अशांति फैलाना है। ड्रोन से भी हमले की कोशिश की जा सकती है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374