Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

टेक्सास सिनेगाग बंधक मामले से फिर सामने आया पाकिस्तान का आतंकी चेहरा

Whats App

वाशिंगटन: टेक्सास सिनेगाग बंधक मामले से एक बार फिर से पाकिस्तान का आतंक समर्थक और प्रायोजक चेहरा सामने आ गया है। पाकिस्तानी अपहरणकर्ता मलिक फैजल अकरम (44) ने अमेरिका में चार लोगों को बंधक बनाकर पाकिस्तानी वैज्ञानिक और आतंकी आफिया सिद्दीकी को रिहा करने की मांग की थी। आफिया सिद्दीकी पाकिस्तानी वैज्ञानिक है जो अमेरिकी जेल में सजा काट रही है।

आफिया सिद्दीकी को आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए किया गया था गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंधक बनाए जाने की इस घटना को आतंकी हमला बताया है। हालांकि 12 घंटे की कवायद के बाद मलिक फैजल अकरम को मार गिराया गया। आफिया सिद्दीकी को अमेरिकी शहरों में हमले की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे 2008 में पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत से गिरफ्तार किया गया था। ज्यादातर अमेरिकी सिद्दीकी के मामले से वाकिफ नहीं हैं। उसे ही छुड़वाने के लिए अमेरिका में लोगों को बंधक बनाया गया था

Whats App

इमरान खान ने उठाया था आफिया सिद्दीकी की रिहाई का मुद्दा

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी आफिया सिद्दीकी की रिहाई का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा, भी वह कई मौकों पर उसका नाम लेते रहे हैं। सेंटर आफ पालिटिकल एंड फारेन मामलों (सीपीएफए) के अध्यक्ष फाबियन बुसार्ट ने टाइम्स आफ इजरायल में लिखा कि आमतौर पर किसी के निजी भ्रष्ट आचरण के लिए सरकारी संस्था को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान के मामले में उसको उसकी आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने की जरूरत है।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जो पाकिस्तान को एक आतंकी चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। इसके पहले की भी कई ऐसी वैश्विक घटनाएं हैं, जिसमें पाकिस्तान के बड़े आंतकी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374