Breaking
‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं? ‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को...

भारतीय सब लोग पार्टी का LJP-रामविलास में विलय, चिराग की उपस्थिति में अरुण कुमार ने की घोषणा

Whats App

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बिहार के जहानाबाद से पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व वाली भारतीय सब लोग पार्टी (भासलोपा) का विलय कर लिया गया।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान की उपस्थिति में मंगलवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में कुमार ने अपने समर्थकों के साथ लोजपा (रामविलास) में शामिल होने की घोषणा की। इसके तत्काल बाद भासलोपा का विलय कर लिया गया। इस अवसर पर कुमार और उनके समर्थकों के साथ ही उनके पुत्र एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी रहे अधिवक्ता ऋतुराज कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर कुमार ने लोजपा (रामविलास) के साथ अपने दल के विलय पर कहा, ‘‘हमारे लिए यह नया वातावरण और नेतृत्व नहीं है क्योंकि लोजपा के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के साथ लम्बे समय से जुड़े रहे हैं। मेरे बारे में लोग कहते हैं कि मैं जिद्दी किस्म का आदमी हूं लेकिन ऐसा नहीं है। हमने जार्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर बारह साल बिहार में सत्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष किया। उन्होंने उस समय भी अन्याय के खिलाफ आन्दोलन किया था और अभी भी अन्याय के खिलाफ पासवान लड़ रहे है इसलिए हम लोग साथ आए हैं।

Whats App

पूर्व सांसद कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद जिस व्यक्ति को बिहार में सृजन के लिए सत्ता सौंपा गया वह व्यक्ति सृजन घोटाले का कारण बन गया। मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार को हटाए बगैर बिहार को बदला नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पासवान और उनका एक ही मकसद है इसके लिए वह दोनों साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।

वहीं, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष एवं सांसद पासवान ने कहा कि भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने अपने बड़ी संख्या में समर्थकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोजपा (रामविलास) में अपनी पार्टी का विलय किया है। इससे नीतीश सरकार के खिलाफ चल रहा उनका संघर्ष और ज्यादा मजबूत होगा।

‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस     |     लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं?     |     ‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप     |     यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374