Breaking
स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप... कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा हिंदू या मुस्लिम किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ों से समझिए हकीकत दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास 261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो… भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Amar Jawan Jyoti: सरकार का विरोधियों पर हमला, ‘बुझाई नहीं, शिफ्ट की जाएगी अमर जवान ज्योति’

Whats App

नई दिल्ली। अमर जवान ज्योति को बुझाने के आरोप लगने पर सरकार ने सफाई दी है। एएनआइ के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने बताया कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है। इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्वाला में मिला दिया जा रहा है। ये अलग बात थी कि अमर जवान ज्योति की लौ ने 1971 और अन्य युद्धों में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन उनका कोई भी नाम वहां मौजूद नहीं है। सरकार ने कहा कि इसको लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई ने इसको लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। इसके जवाब में सरकार ने कहा कि 1971 और उसके पहले और बाद के युद्धों समेत सभी युद्धों में जान गंवाने वाले भारतीय जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में रखे गए हैं। वहां युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय जवानों को देने वाली ज्योति का होना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

सरकार ने आरोप लगाने वाले नेताओं पर निशाना साधा। सरकार ने कहा कि ये विडंबना ही है कि जिन लोगों ने 7 दशकों तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नहीं बनाया, वे अब हंगामा कर रहे हैं जबकि युद्धों में जान गंवाने वाले हमारे भारतीय जवानों को स्थायी और उचित श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Whats App

राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा, ‘बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं, हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।’

नेशनल वार मेमोरियल की लौ में मिला दी जाएगी अमर जवान ज्योति

बता दें कि इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति की लौ का आज नेशनल वार मेमोरियल की लौ में विलय कर दिया जाएगा। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को बुझाया जाएगा और शुक्रवार को एक समारोह में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लौ में मिला दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे जो कि दोनों लौ को मिलाएंगे। इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार द्वारा 1914-1921 के बीच अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था।

स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…     |     कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा     |     हिंदू या मुस्लिम किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ों से समझिए हकीकत     |     दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास     |     261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन     |     लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…     |     भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत     |     वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल     |     आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स     |     इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374