Local & National News in Hindi

भीषण आग में फंसे शख्स ने अनोखे तरीके से बचाई जान, वीडियो वायरल

0 60

सिडनी/रोमः घर में आग लगने पर लोग घबरा जाते हैं और हड़बड़ाहट में बचाव करने की बजाए जान-माल का नुकसान कर बैठते हैं। लेकिन इटली के रोम में आग से बचने का एक हैरान करने का वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

असल में एक शख्स ने अनोखे तरीके से खुद की जान बचाई वीडियो में दिख रहा है कि अपार्टमेंट धू-धू कर जल रहा है और खिड़की के बाहर किनारे पर एक शख्स लेटा हुआ है। करीब एक मिनट के वीडियो में शख्स खुद को भीषण धुआं और आग से बचाता हुआ दिखाई देता है। बाद में वह शर्ट खोलकर भी फेंक देता है। खुशी की बात ये है कि कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम उसे रेस्क्यू कर लेती है।

 बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स आग लगने पर अपने घर से भागने में सफल नहीं हो सका. इसके बाद वह किनारे पर लेट गया और अनोखे तरीके से खुद को बैलेंस करके रखा। इस दौरान वह शांत रहने की कोशिश भी करता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को वहां घूम रहे ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !