Local & National News in Hindi

नेपाल में 7.68 करोड़ की जाली भारतीय करंसी सहित 3 पाक नागरिक गिरफ्तार

0 402

काठमांडूः नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7.68 करोड़ रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि जाली नोटों के साथ दोहा से यहां आए पाकिस्तानी नागरिकों मोहम्मद अख्तर (49), नादिया अनवर (39) और नसीरुद्दीन (67) को हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने हवाई अड्डे से जाली नोटों की डिलिवरी लेने पहुंचे तीन नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !