Breaking
261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो… भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स! विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा! रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस

भारत विरोधी यूट्बूय चैनलों पर केंद्र की कार्रवाई, 35 चैनल किए गए बैन

Whats App

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत और भारत के महत्वपूर्ण लोगों के विरुद्ध विषाक्त दुष्प्रचार करने वाले 35 यू-ट्यूब आधारित समाचार चैनलों, दो वेबसाइटों और पांच अन्य सोशल मीडिया एकाउंट पर रोक लगा दी है। ये सभी पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। सूचना प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि देश की खुफिया एजेंसियों से कल प्राप्त इनपुट पर त्वरित कारर्वाई करते हुए 35 यूट्यूब चैनलों, दो वेबसाइटों, दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के आदेश कल शाम ही जारी कर दिये थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करने वाली संस्थाएं उन्हें ब्लॉक करने की कारर्वाई कर रहीं हैं।

चंद्रा ने कहा कि इन 35 यू-ट्यूब खातों की कुल ग्राहक संख्या एक करोड़ 21 लाख से अधिक थी और उनके वीडियो को 132 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। इन चैनलों में भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार का युद्ध चल रहा था। भारत को नीचा दिखाने एवं बदनाम करने के मकसद से बेसिरपैर की खबरों को सनसनीखेज ढंग से पेश किया जा रहा था।

इन खबरों में लद्दाख में चीन के सहयोग के लिए उत्तर कोरिया की सेना की तैनाती, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की हत्या किये जाने, उनकी पुत्री के इस्लाम कबूल करने, जनरल रावत की हत्या में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बदनाम करने आदि सामग्री प्रसारित की जा रही थी। एक माह पहले दिसंबर 2021 में सरकार ने खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर 20 यू ट्यूब खातों को बंद कराया था।

Whats App

सूचना प्रसारण सचिव ने कहा कि उन्हें इंटरनेट पर इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली संस्थाओं का सहयोग मिला है और उन्होंने ना केवल भारत की सीमा बल्कि विश्वभर में इन खातों को ब्लॉक करने की कारर्वाई की है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे भी इंटरनेट पर इस प्रकार की देशविरोधी सामग्री के बारे में सरकार को सूचित करें ताकि उनके विरुद्ध भी अविलंब कारर्वाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती इकाइयों संबंधी दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 16 ??के तहत जारी पांच अलग-अलग आपात आदेशों के तहत पाकिस्तान स्थित इन सोशल मीडिया खातों और वेबसाइटों पर रोक लगाने का आदेश दिया है।  चंद्रा ने बताया कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ??इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइटों की बारीकी से निगरानी कर रही थीं।

261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन     |     लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…     |     भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत     |     वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल     |     आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स     |     इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |     अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स!     |     विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा!     |     रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ     |     बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374