Local & National News in Hindi

विश्व कप के कारण दबाव में धोनी, फैन पर निकाला गुस्सा

0 297

आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक क्रिकेट फैन की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस वीडियों को काफी इंजाय रहे हैं। बीतें दिनों स्टार स्पोर्ट्स के विज्ञापन में भारतीय क्रिकेट फैन द्रारा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड का मजाक उड़ाते देखा गया था।

दरअसल, एक विज्ञापन में धोनी क्रिकेट फैंस की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं और कहते हैं कि पहले से प्रेशर कम है क्या जो ऐसे टीम पर और दबाव बनाया जा रहा है। इस वीडियो में फैन धोनी के सामने उठक बैठक भी लगा रहा है। इस दौरान धोनी जब क्रिकेट फैन के फोन की रिंगटोन ‘क्राउन क्रिकेट का मैडम जी हम ले जाएंगे’ रिंगटोन बजते ही धोनी कहते है पार्टनर जब अब बोल दिया है तो हम देख लेंगे। इस विज्ञापन में जब फैन धोनी को बोलता है कि ‘माही भाई अपनी टीम तो स्ट्रॉन्ग है’ तो इस पर धोनी जवाब देते हैं, ‘स्ट्रॉन्ग तो बाकी टीमें भी हैं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !