Breaking
मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर

गोवा चुनाव : पूर्व मुख्यमंत्री पारसेकर को बीजेपी ने नहीं दिया टिकट, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Whats App

गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे चुके राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने रविवार को कहा कि वह मांद्रेम सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। पारसेकर ने कहा कि उन्होंने शनिवार को (पार्टी से) अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और पार्टी में सभी पदों को छोड़ दिया है। इस्तीफा देते वक्त, पारसेकर 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष थे।

उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे के बाद, कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का विकल्प चुना । उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करुंगा।” पारसेकर(65), भाजपा द्वारा मांद्रेम विधानसभा सीट से उन्हें टिकट नहीं देने से नाराज थे। पार्टी ने सीट से मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को उतारा है। इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था।

सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था लेकिन वह 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। पारसेकर, 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री के तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद पारसेकर को राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     पहले चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कंट्रोल रूम से हर बूथ पर रखी नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374