Breaking
इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स! विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा! रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस कानपुर: इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक EVM-VVPAT वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किए EC से कई सवाल, कहा- जवाब चाहिए लोकसभा चुनाव 2024: क्या ‘गारंटी’ पर हावी हो गए हैं पुराने मुद्दे?

बगीचे में बच्चों के खेलने पर पर्यटन मंत्री के बेटे ने की फायरिंग, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

Whats App

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रविवार को राज्य के एक मंत्री के पुत्र की दबंगई देखने को मिली। मंत्री के पुत्र और उनके सहयोगियों पर बगीचे में खेल रहे बच्चों की पिटाई और हवाई फायरिंग का आरोप मंत्री पुत्र बबलू पर लगा है। हालांकि, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंत्री जी के पुत्र सहित अन्य कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के नेता और पर्यटन राज्य मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र बबलू कुमार और ग्रामीणों के बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया कोईरीटोला में झड़प हो गई। समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में मंत्री के बेटे को ग्रामीणों के एक समूह द्वारा पिटाई करते देखा गया। ग्रामीणों ने मंत्री के बेटे से बंदूक भी छीन ली। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा के अनुसार, मंत्री के बेटे के साथ उनके चाचा हरेंद्र प्रसाद और अन्य सहयोगी थे, जिनमें से सभी को झड़प के दौरान चोटें आई हैं।

मंत्री के पुत्र का दावा है कि एक बाग पर ‘‘अतिक्रमण” के बारे में जानकारी मिलने पर वह अपने सहयोगियों के साथ वहां गए थे जहां उन पर हमला किया गया। कुमार ने दावा किया कि आत्मरक्षा के लिए उनके पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक ग्रामीणों ने लूट ली तथा उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Whats App

हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मंत्री के परिवार के सदस्यों ने वहां क्रिकेट खेलने वाले कुछ बच्चों के साथ मारपीट की और बबलू कुमार द्वारा हवा में गोलीबारी करने पर स्थिति बिगड़ी। अस्पताल में भर्ती मंत्री के बेटे ने गोलीबारी नहीं किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और घटना की जांच की जा रही है।

इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |     अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स!     |     विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा!     |     रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ     |     बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस     |     कानपुर: इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा     |     लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल     |     MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक     |     EVM-VVPAT वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किए EC से कई सवाल, कहा- जवाब चाहिए     |     लोकसभा चुनाव 2024: क्या ‘गारंटी’ पर हावी हो गए हैं पुराने मुद्दे?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374