Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

छत्‍तीसगढ़ : सांसद को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, राजनांदगांव कलेक्टर के साथ बैठक में रहे शामिल

Whats App
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को भगोड़ा घोषित किया है। पुलिस ने कोर्ट में हलफनामा दिया है और तहसीलदार से सांसद की जमीन की जानकारी मांगी है।
बावजूद इसके सांसद संतोष पांडेय ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यही नहीं, कलेक्टर के साथ दिशा कमेटी की बैठक में भी शामिल हुए। अब पुलिस की कार्रवाई को बदलापुर की राजनीति कहा जा रहा है। भाजपा ने इंटरनेट मीडिया पर कैंपेन भी चलाया है।
Whats App
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है। पुलिस ने पहले गलत तरीके से एफआइआर दर्ज की। अब हमें भगोड़ा घोषित किया जा रहा है। पांडेय ने कहा कि अगर वह भगोड़ा होते तो कलेक्टर और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दिशा कमेटी की बैठक में कैसे शामिल होते।
कवर्धा में सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने है। वहां माल्यार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुआ। पांडेय ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
पांडेय ने कहा कि राजनांदगांव सांसद होने के नाते रोजाना क्षेत्र में दौरा होता है। मेरे दौरे की जानकारी पुलिस, प्रशासन और मीडिया को रहती है। मुझे आज तक न तो पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया, न ही मैं फरार रहा। इसके बावजूद पुलिस ने मुझे फरार घोषित करके मेरी चल-अचल संपत्ति की जानकारी एकत्र करने का काम शुरू किया है। यह एक षड़यंत्र है।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374