Breaking
जेल में घर की आलू-पूरी, आम और मिठाई खाने से बढ़ रही केजरीवाल की शुगर… ईडी ने कोर्ट में बताया कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, भोपाल के पूर्व महापौर भाजपा में शामिल... प्रेमी के खुदकुशी के हर मामले में प्रेमिका जिम्मेदार क्यों नहीं, चर्चा में दिल्ली HC का फैसला, जानें... बुरहानपुर में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से नीचे गिरी ,दो युवकों की दर्दनाक मौत, खातला फाटक के पास ... रिश्तों को तार- तार करने वाली वारदात ,दो बेटों ने मिलकर पिता को उतार दिया मौत के घाट, जानिए क्या है ... SDM बनने का सपना टूटा तो महिला ने मौत को लगाया गले, सपने पूरे नहीं हुए... लिखकर किया सुसाइड मतदान सामग्री वितरण के दौरान बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत ,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत.. भिंड लोकसभा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, क्या बसपा बिगाड़ देगी कांग्रेस-भाजपा का खेल? एक नजर बदलते... बदले की आग में जल रहे नेतन्याहू, ईरान पर आज ले सकते हैं ‘विनाशक’ फैसला शिवहर: डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, पकड़ा गया तो बोला- उसमें राक्षस नजर आता था

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में बढ़ती समस्याओं से बसपा मुखिया मायावती चिंतित, योगी आदित्यनाथ सरकार को चेताया

Whats App

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की प्रक्रिया में दो सूची जारी कर चुकीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम पर लगातार उंगली उठाती रहती हैं। बीते लोकसभा चुनाव के बाद से इंटरनेट मीडिया के साथ माइक्रो ब्लागिंग साइट पर बेहद सक्रिय मायावती ने सोमवार को भी दो ट्वीट से योगी आदित्यनाथ सरकार को आईना दिखाने के साथ अपनी सरकार के काम-काज का बखान भी किया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कर कानून-व्यवस्था बदतर स्थिति में है। इसके साथ ही यहां पर भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात उत्तर प्रदेश की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मायावती ने कहा कि यह सभी समयस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इससे लोगों में कुंठा पैदा हो रही है। समाज के साथ प्रदेश का पिछड़ता बेहद दुखद है।

Whats App

jagran

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही करीब 15-20 लाख मकानों को देने की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। अब भाजपा की सरकार ने उसको भुनाया है। भाजपा ने अपना क्या किया है, यह तो सोचने वाली ही बात है।

मायावती ने इससे पहले कहा था कि शायद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ जी का मठ किसी बड़े बंगले से कम नहीं है। वहां पर वह अधिकांश निवास करते हैं। यदि इस बारे में भी वह बता देते तो बेहतर होता। इसके साथ ही यह भी बेेहतर होता यदि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की तारीफ के साथ-साथ बीएसपी सरकार के जनहित से जुड़े कार्योंं का भी कुछ उल्लेख कर देते। इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान व भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बीएसपी सरकार का रिकार्ड बेहतरीन रहा है। बीएसपी सरकार ने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए तथा सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला। इसके साथ ही लाखों भूमिहीन परिवारों को भी भूमि दी गई। इसका भी उल्लेख जरूरी हो जाता है।

जेल में घर की आलू-पूरी, आम और मिठाई खाने से बढ़ रही केजरीवाल की शुगर… ईडी ने कोर्ट में बताया     |     कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, भोपाल के पूर्व महापौर भाजपा में शामिल…     |     प्रेमी के खुदकुशी के हर मामले में प्रेमिका जिम्मेदार क्यों नहीं, चर्चा में दिल्ली HC का फैसला, जानें इसका जवाब     |     बुरहानपुर में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से नीचे गिरी ,दो युवकों की दर्दनाक मौत, खातला फाटक के पास की घटना..     |     रिश्तों को तार- तार करने वाली वारदात ,दो बेटों ने मिलकर पिता को उतार दिया मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला…     |     SDM बनने का सपना टूटा तो महिला ने मौत को लगाया गले, सपने पूरे नहीं हुए… लिखकर किया सुसाइड     |     मतदान सामग्री वितरण के दौरान बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत ,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत..     |     भिंड लोकसभा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, क्या बसपा बिगाड़ देगी कांग्रेस-भाजपा का खेल? एक नजर बदलते समीकरण पर…     |     बदले की आग में जल रहे नेतन्याहू, ईरान पर आज ले सकते हैं ‘विनाशक’ फैसला     |     शिवहर: डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, पकड़ा गया तो बोला- उसमें राक्षस नजर आता था     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374