Breaking
देश में राम के नाम पर कितने गांव, जिनका जिक्र PM मोदी ने किया देश में इस साल रहेगा सामान्य से ज्यादा मानसून, राहत बनेगा या आफत? सिडनी: चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर जानलेवा हमला, चेहरे पर चाकू से कई वार CCTV में दिखे मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले संदिग्ध भारत में इस साल भी जमकर होगी बारिश, मॉनसून पर दिखेगा ला नीनो का असर...IMD ने कही यह बात सत्ता में फिर आने पर भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही महिला को बॉस ने काम पर बुलाया, भड़के लोग, जानें पूरा मामला यूपी की सियासत में क्या खत्म हो गया बाहुबलियों का दौर? 2024 के चुनावी पिच पर नहीं आ रहे नजर असम: एक परिवार ऐसा भी, 1200 सदस्य, करीब 350 लोग करेंगे मतदान रायबरेली-अमेठी में गांधी परिवार को रियायत नहीं देगी बसपा, कांग्रेस के लिए क्या होगी चुनौती

ग्वालियर में मां ने बेटी के बिछड़ने के गम में उसके जन्मदिन पर ही त्याग दिए प्राण

Whats App

ग्वालियर। बेटी के बिछड़ने के गम में मां को सदमा लगा और बीमार पड़ गई। बीमारी ने ऐसा जकड़ा कि वह फिर ठीक नहीं हो सकी और बेटी के जन्म दिन पर ही उसकी मौत हो गई। रामाबाग कालोनी निवासी नम्रता पत्नी शशिकांत जैन उम्र 33 साल ने दो साल पहले 24 दिन की बेटी गोद ली थी। एक माह पहले बेटी को उसके असली माता पिता वापस ले गए। जिसके गम में डूबी नम्रता की हालत बिगड़ने लगी। जांच में पता चला कि उसे कैंसर और फैंफड़े में पानी भरा है। जिसके चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर दो दिन पहले रैपिड जांच में कोविड की पुष्टी हुई। सोमवार को बेटी का जन्म दिन था, पर बेटी नहीं थी। जिसकी याद में डूबी नम्रता की मौत हो गई। नम्रता के पति शशिकांत का कहना है कि रात में उसने बेटी को काफी याद किया और रात साढ़े 12 बजे अचानक से बाेलना बंद कर दिया पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। संभवत: उसे ह्दयघात हुआ होगा। हालांकि कोविड रिपोर्ट में पाजिटिव बताया था इसलिए उसका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में किया गया।

मुंहबोली बहन की बेटी ली थी गोदः शशिकांत का कहना है कि बडौदा की रहने वाली मुंहबोली बहन अंजली पत्नी विवेक कुमार से लंबे अर्से बाद सहारनपुर में एक जैन समाज के कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। तब अंजली को दो बेटी थी और तीसरी बेटी उसके गर्भ में थी। मुझे कोई संतान नहीं थी जिसके बारे में मैंने बातों बातों में अंजली को बताया और मैंने यह भी बता दिया कि वह जल्द ही कोई बच्चा गोद लेने वाले हैं। जिसके बाद अंजली ने प्रस्ताव रखा कि उसके पास दो बेटियां पहले से ही तीसरी बेटी गर्भ में आप पैदा होने पर उसे गोद ले लें। मुंहबोली बहन थी इसलिए मैंने और नम्रता ने सहमति जता दी। 100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी कर 24 दिन की बच्ची दो साल पहले गोद ले ली। बच्ची का पहला जन्म दिन धूम धाम से मनाया और बच्ची के आने से नम्रता की झोली में खुशियां लौट आई थीं। लेकिन जब बच्ची डेढ़ साल की हुई तो मुंह बोली बहन बच्ची को वापस मांगने लगी और उसने अपहरण का आराेप लगाते हुए कोर्ट में केस कर दिया। 8 दिसंबर 2021 को अंजली पुलिस के साथ आई और जबरन बच्ची को ले गई। उसके बाद नम्रता टूट गई और बीमार रहने लगी। बच्ची का आज जन्म दिन है और उसी की याद में उसकी जान चली गई।

नम्रता को भी गोद लिया थाः शशिकांत ने बताया कि नम्रता भिंड के रहने वाले कमल जैन की बेटी है। कमल के बड़े भाई अशोक की कोई संतान नहीं थी तो उन्होंने नम्रता को गोदी लिया था। जब नम्रता ने बेटी को गोद लिया तो मेरे ससुर अशोक ने ही 100 रुपये के स्टांप पर लिखापढ़ी कराई थी। यदि विधिवत गोदीनामा कराया होता तो आज मेरी पत्नी जिंदा होती और बेटी उसके साथ होती।

देश में राम के नाम पर कितने गांव, जिनका जिक्र PM मोदी ने किया     |     देश में इस साल रहेगा सामान्य से ज्यादा मानसून, राहत बनेगा या आफत?     |     सिडनी: चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर जानलेवा हमला, चेहरे पर चाकू से कई वार     |     CCTV में दिखे मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले संदिग्ध     |     भारत में इस साल भी जमकर होगी बारिश, मॉनसून पर दिखेगा ला नीनो का असर…IMD ने कही यह बात     |     सत्ता में फिर आने पर भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल     |     स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही महिला को बॉस ने काम पर बुलाया, भड़के लोग, जानें पूरा मामला     |     यूपी की सियासत में क्या खत्म हो गया बाहुबलियों का दौर? 2024 के चुनावी पिच पर नहीं आ रहे नजर     |     असम: एक परिवार ऐसा भी, 1200 सदस्य, करीब 350 लोग करेंगे मतदान     |     रायबरेली-अमेठी में गांधी परिवार को रियायत नहीं देगी बसपा, कांग्रेस के लिए क्या होगी चुनौती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374