Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

कांग्रेस के नए पैंतरे से चिंता में लालू यादव की पार्टी, उप चुनाव में मुश्किल हो रही तेजस्‍वी की राह

Whats App

पटना।  बिहार में दो विधानसभा सीटों- कुशेश्वरस्थान और तारापुर के उप चुनाव के लिए जिस समय राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी, माना जा रहा था कि दोस्ताना लड़ाई होगी। यह भी कि अंतत: दोनों सुलह कर लेंगे। लेकिन, दोनों सीटों के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि पहले वह राजद से ही दो-दो हाथ करना चाह रही है। इसके बाद कांग्रेस माय समीकरण के वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान से जुट गई है। राजद के आधार वोट माय (मुस्लिम-यादव) में हिस्सेदारी बढ़ाने की कांग्रेस की मंशा उसके स्टार प्रचारकों की सूची से जाहिर हुई।

कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची से राजद सतर्क

कांग्रेस की ओर से कुल 20 स्टार प्रचारकों की सूची में छह मुस्लिम चेहरे हैं। तारिक अनवर, डा. शकील अहमद, डा. मो. जावेद, शकील अहमद खान, इमरान प्रतापगढ़ी और डा. शकील उज्जमा अंसारी। कांग्रेस ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, सिर्फ पांच  मुस्लिम चेहरे थे। उनमें गुलाम नबी आजाद भी थे। इस बार दो सीटों के उप चुनाव में ऐसे छह स्‍टार प्रचारक हैं। हालांकि, दोनों क्षेत्रों में कितने मुस्लिम वोटर हैं, इसका ठीक-ठीक आंकड़ा किसी के पास नहीं है। फिर भी चुनावी राजनीति की भाषा में इन्हें निर्णायक माना जाता है। 2020 के विधानसभा चुनाव तक कुशेश्वरस्थान में मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस का साथ दिया था। तारापुर में उनकी पसंद राजद उम्मीदवार बने थे।

Whats App

वाई फैक्‍टर से दो नये पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से पूर्व सांसद रंजीत रंजन और तारापुर से चंदन यादव को पर्यवेक्षक बनाया है। रंजीत रंजन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव की पत्नी हैं। दोनों पर्यवेक्षकों की तैनाती यादव वोटरों को इस हद तक रिझाने के इरादे से की गई है कि इस बिरादरी के लोग कांग्रेस के पक्ष में वोट कर सकें। यह कहना मुश्किल है कि कांग्रेस की इन कोशिशों से माय समीकरण के वोटर किस हद तक उससे जुड़ेंगे, लेकिन इतना तय है कि फिलहाल राजद की कठिनाई बढ़ गई है। कांग्रेस यह भ्रम तोड़ने की कोशिश भी कर रही है कि राजद से रणनीतिक संधि के तहत वह दोनों सीटों पर लड़ रही है।

कांग्रेस की सक्रियता से एनडीए में उत्साह

कांग्रेस की सक्रियता से एनडीए और खासकर दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रहे जदयू में उत्साह है। यह उस आकलन के चलते है कि एनडीए के विरोधी वोटर दो हिस्से में बंट जाएंगे। आम चुनाव में दोनों सीटों पर महागठबंधन के एक-एक उम्मीदवार थे। जदयू के साथ उनका कड़ा मुकाबला था। इस बार अगर वोटों का बिखराव होता है तो जदयू को उसका लाभ मिलेगा। किसे कितना लाभ मिलेगा, यह चुनाव नतीजे से ही पता चलेगा, फिलहाल कांग्रेस की सक्रियता महागठबंधन में बिखराव की ओर इशारा करती है।

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374