Local & National News in Hindi

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे राहुल गांधी, रखी कुछ शर्तें: सूत्र

0 72

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने नरमी के संकेत दिए हैं और सूत्रों के मुताबिक वे कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताैबिक राहुल ने कांग्रेस सचिव और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अहमद पटेल के साथ कई बैठकों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की सहमति दी है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि राहुल ने इसके लिए कुछ शर्ते रखी हैं। वो शर्तें क्या हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि पार्टी सदस्यों ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया था। रहुल गांधी काफी दिनों से अपनी बात पर अड़े हुए थे, बीते दिनों खबर भी आई थी कि राहुल गांधी ने अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और दोनों से गांधी परिवार के बाहर किसी अध्यक्ष को तलाशने की बात कही। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से राहुल को मनाने पर जुटे हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !