Local & National News in Hindi

चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर पाया लेकिन सीएम दफ्तर पहुंचेंगे आदित्य ठाकरेः संजय राउत

0 52

शिवसेना की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है। उन्होंने आदित्य ठाकरे को मुंबई की वर्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि भले ही चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर पाया लेकिन सीएम दफ्तर आदित्य ठाकरे जरूर पहुंचेंगे। राउत ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा, कुछ तकनीकी कारणों से चंद्रयान-2 चांद पर लैंड नहीं हो सका, लेकिन हमें विश्वास है कि यह सूरज (आदित्य ठाकरे) 21 अक्टूबर को मंत्रालय के छठे फ्लोर तक जरुर पहुंचेगा। वर्ली सीट पर शिवसेना जीतती रही है। फिलहाल सुशील शिंदे इस सीट से विधायक हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक सीटों पर सहमति नहीं बनी है। शिवसेना महाराष्ट्र की 288 सीटों में से आधे सीटों पर लड़ने की बात कह रही है। लेकिन बीजेपी ने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !