Local & National News in Hindi

बधाई देने के लिए शॉल और फूल लेकर पहुंचे लोग, भाजपा सांसद बोले- सिर्फ नोटबुक लाएं

0 46

हैदराबाद: तेलंगाना की सिकंदराबाद संसदीय सीट से भाजपा के नवनिवार्चित सांसद जी.किशन रेड्डी ने उन्हें बधाई देने आ रहे लोगों से कहा कि वह उनके लिए शॉल या फूलों का गुच्छा नहीं, बल्कि नोटबुक लाएं जिन्हें गरीब छात्रों को वितरित किया जा सके।

तेलंगाना में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रेड्डी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नोटबुक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उपयोगी रहेगी इसलिए उन्हें चुनाव में जीत के लिए बधाई देने आ रहे लोग शॉल या फूलों का गुच्छा देने के बजाए उन्हें नोटबुक ही दें। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में 17 में से चार सीटें जीती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !