Local & National News in Hindi

क्या 9 अक्टूबर को विदेश यात्रा पर जा पाएंगे CM केजरीवाल, केंद्र की ओर से नहीं आया जवाब

0 36

नई दिल्ली। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार में तलवार खिंच सकती है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विदेश यात्रा पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। आगामी 9 से 12 अक्टूबर के बीच डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित हो रहे सी-40 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 8 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली से रवाना होना था, मगर अभी तक विदेश मंत्रालय से स्वीकृति नहीं मिली है।

माना जा रहा है कि अब अनुमति मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को इस बारे में करीब डेढ़ माह पहले अवगत करा दिया था। अभी तक उधर से कोई सूचना नहीं आई है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री को विदेश जाना था। इसके लिए सभी बैठकें तय हो चुकी थीं। मगर मुख्यमंत्री को जाने से रोका जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले विदेश मंत्रलय ने विदेश यात्रा की अनुमति देने की प्रक्रिया चलने की बात कही थी, लेकिन अब विदेश मंत्रालय न तो अनुमति न देने को लेकर कोई जानकारी दे रहा है और न ही दिल्ली सरकार के संपर्क करने पर कोई जवाब मिल रहा है।

बता दें कि सीएम को 9 से 12 अक्टूबर को कोपेनहेगन में पर्यावरण पर आयोजित सी-40 सम्मेलन में भाग लेने जाना है। इसके लिए उनकी 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे दिल्ली से फ्लाइट है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मास्को में आयोजित विश्व शिक्षा सम्मेलन में भाग लेने जाने की अनुमति देने में भी लेटलतीफी की जा रही थी, लेकिन अंतिम समय पर अनुमति जारी की गई थी। इससे दो साल पहले अनुमति न मिलने पर मोहल्ला क्लीनिक को लेकर आस्ट्रेलिया के एक निमंत्रण पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी विदेश यात्रा पर नहीं जा पाए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !