नई दिल्ली: भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के सिवन का इंडिगो की फ्लाइट में जोरदार स्वागत हुआ। इतना ही नहीं उनके साथ जहां कई लोगों ने सेल्फी ली वहीं कइयों ने उनकी फोटो भी अपने मोबाइल में कैद की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इंडिगो के क्रू मैंबर्स और यात्रियों ने सिवन का फ्लाइट में जोरदार स्वागत किया। यात्रियों ने तालियों से डॉ सिवन का अभिवादन किया।