Local & National News in Hindi

J&K: अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑप्रेशन जारी

0 107

अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना का सर्च ऑप्रेशन अभी जारी है। पुलिस के अनुसार दो से तीन आतंकी हो सकते हैं। फिलहाल एक आतंकी को मारने में कामयाबी मिली है। मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर आज सुबह अचाबल कोकेरनाग के येशनार, काचीवान सहित कई स्थानों पर जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया और घर-घर जाकर तलाशी ली तभी छिपे हुये आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक आतंकी को तो ढेर कर दिया गया है पर बाकी के छिपे हुये आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !