Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 4 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाया, कार्रवाई के पीछे दिया ये तर्क अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप, उत्तराखंड में भी डोली धरती, लोगों में दहशत ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा के सुसाइड पर हंगामा, दो प्रोफेसर सस्पेंड; स्टूडेंट्स का प... जब पर्दे पर पाकिस्तानी आतंकवादी बनने वाले थे अभिषेक बच्चन, अमिताभ ने ऐसे लगाई अक्ल ठिकाने इंग्लैंड से लौट रहा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, निजी कारणों से खेलने से किया इनकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा अमीर है उनकी पोती, जानिए कितनी है संपत्ति भारत को 2 हफ्तों में 53000 करोड़ का नुकसान, क्यों उछल रहा इस्लामाबाद WhatsApp पर शुरू हुआ Status Ads फीचर, आपको कहां दिखेगा? शनि दोष से मुक्ति के लिए सावन के शनिवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? हफ्ते में कितने दिन बाद करना चाहिए शैंपू ? जानें स्कैल्प हेल्थ से जुड़ी जरूरी बातें

Movie Review: खतरनाक बीमारी को कैसे मात देता है मां का विश्वास, बेहद दिलचस्प है फिल्म में प्रियंका का अंदाज

0 36

आज सिनेमाघरों में देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, जायरा वसीम, और और रोहित सराफ स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज की जा चुकी है। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की ये पहली फिल्म है, जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी। तो अगर आप बना रहे हैं प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक देखने का प्लान तो ये खबर पढ़ना आपके लिए है बेहद जरुरी।

बताते चलें कि, इस फिल्म से पहले प्रियंका आखिरी बार फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया था, यही वजह है कि उनके इंडियन फैन्स उन्हें फिर से बॉलीवुड फिल्मों में देखने के लिए बेकरार है।

जानिए क्या है फिल्म में खास…

एक सच्ची घटना को आधार बनाकर फरहान और प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक की कहानी लिखी गई है। फिल्म द स्काई इज पिंक की कहानी फैमिली के चारों ओर घूमती नजर आ रही है। जिसमें फरहान अख्तर हैं, प्रियंका चोपड़ा हैं और उनके दो बच्चे जायरा वसीम और रोहित सराफ हैं, फिल्म में जायरा आयशा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे जन्म से ही एक बीमारी होती है। इस बीमारी की वजह से उन्हें किसी भी चीज से जल्द इंफेक्शन हो जाता है, इसकी वजह से आगे चलकर उन्हें पल्मोनरी फाइब्रोसिस लाइलाज बीमारी हो जाती हैं।

बता दे कि प्रियंका और फरहान फिल्म में जायरा की इस बीमारी में उसके साथ खड़ें रहते हैं और उन्हें हौंसला देते हैं। फिल्म की आधी कहानी फ्लैशबैक में दिखाई गई है, जिसमें आयशा फरहान और प्रियंका यानि अदिति और निरेन की लव स्टोरी दिखाई गई है। इसके अलावा बीच -बीच में जायरा की बीमारी और फैमिली के साथ के बारे में भी दिखाया गया है। फिल्म में भले ही रोहित की सीन ज्यादा न हो लेकिन अपने अभिनय से रोहित लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे। फिल्म में जायरा वसीम के साथ क्या होता है, क्या वो अपनी बीमारी को हरा पाती हैं या फिर खुद जिंदगी की इस लड़ाई को हार जाती हैं, यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखनी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.