प्रियंका चोपड़ा, फरहान खान, जायरा वसीम और रोहित शरफ स्टारर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। खास बात ये भी है कि, शादी के बाद प्रियंका की यह पहली फिल्म है। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि, फिल्म को क्रिटिकली काफी सराहा जा रहा है। मूवी को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। माना जा रहा है बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई है। तो चलिए अब आपको आगे बताते है कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का आंकड़ा पार किया है…
बता दें कि, रिलीज से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि देसी गर्ल की ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म ‘वॉर’ के कलेक्शन की रफ्तार को रोक सकती है लेकिन हुआ ठीक उल्टा। ‘वॉर’ के दसवें दिन के कलेक्शन के आगे ‘द स्काई इज पिंक’ पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर नजर आई।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका और फरहान ही ‘द स्काई इज पिंक’ ने पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में कुछ इजाफा हो सकता है। फिल्म ‘वॉर’ की बात करें तो दसवें दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन ‘द स्काई इज पिंक’ की तुलना में ज्यादा रहा।
‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम मुख्य किरदार में है और इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है।