Breaking
भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स! विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा! रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस कानपुर: इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल

जम्मू में भाजपा मुख्यालय में राणा, सलाथिया का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Whats App

जम्मू : नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के एक सप्ताह बाद पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ।

भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना, सह-प्रभारी आशीष सूद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई राणा ने 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार के रूप में अपना पद छोडऩे के बाद नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष का पद संभाला था। वह पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व मंत्री एस. एस. सलाथिया के साथ पिछले सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

रैना ने उन्हें अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि केवल भाजपा ही पूर्व के सभी उपेक्षित क्षेत्रों और वर्गों के साथ न्याय करने में सक्षम है और यही कारण है कि इस कद के नेता लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए भाजपा की ओर आकर्षित होते हैं।

Whats App

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने च्एक विधान, एक निशान, एक प्रधानज् के संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी है, जिसे पांच अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर हासिल किया गया। उन्होंने कहा, “मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करके नफरत की दीवार को हटा दिया, जिसने जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र को विकास के हक से वंचित कर रखा था।”

दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए सूद ने कहा कि भाजपा समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने में विश्वास करती है। राणा ने कहा कि जब वह नेशनल कांफ्रेंस में थे, तो जम्मू के मुद्दे पर बात करने पर उनकी अनदेखी की गई और अब वह सही मंच पर अपने लोगों के लिए आवाज उठाने के मकसद से भाजपा में शामिल हुए हैं। सलाथिया ने कहा कि वह पार्टी में एक सैनिक के समान काम करेंगे।

भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत     |     वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल     |     आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स     |     इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |     अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स!     |     विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा!     |     रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ     |     बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस     |     कानपुर: इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा     |     लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374