New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

बिहार से जुड़ा शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस का तार, मुंबई से माेतिहारी पहुंची NCB की टीम

Whats App

मोतिहारी/ मुजफ्फरपुर। मुंबई में क्रूज पर रेव पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल के जिस मामले में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन को पकड़ा गया है, उसका तार मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से भी जुड़ गया है। दोनों जगह की जेल में बंद आठ तस्कर ड्रग्स के इस धंधे से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें मोतिहारी जेल में बंद दो तस्कर मुंबई के रहनेवाले हैं। दोनों को रिमांड पर लेने के लिए मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पांच सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। इसके लिए मोतिहारी कोर्ट में अर्जी दी है।

पूछताछ के दौरान एनसीबी को मिली जानकारी

एनसीबी ने पिछले दिनों मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारकर रेव पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप में फिल्म अभिनेता शाह रुख खान के पुत्र आर्यन सहित अन्य को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय कारा मोतिहारी में बंद दो ड्रग्स तस्करों मो. उस्मान और विजय वंशी को एनसीबी इस कांड से जोड़ रही है। दोनों मुंबई के रहनेवाले हैं। उन्हें बीते साल सितंबर में चकिया थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा के पास एक कार से 11 किलो चरस और 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। क्रूज पार्टी में और आर्यन को ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले जिस गिरोह का नाम सामने आया है, पूछताछ में दोनों तस्करों ने उनसे तार जुड़े होने की बात पहले ही बताई थी। पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया था कि उनके कुछ साथी मुजफ्फरपुर में पकड़े गए हैं। ये दोनों भागकर इधर आ रहे थे।

Whats App

मुजफ्फरपुर जेल में बंद हैं इससे जुड़े तस्कर

इधर, एनसीबी ने मुजफ्फरपुर पुलिस से भी संपर्क किया है। नगर थाने की पुलिस ने गत साल सितंबर में सरैयागंज टावर के समीप छापेमारी कर चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ व उसकी निशानदेही पर गोलाबांध रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान से पांच और तस्करों को पकड़ा गया था। इनकी पहचान नेपाल के ललितपुर का सात्विक खकटा, प्रकाश शर्मा, संजय विश्वकर्मा और कटरा के पहसौल निवासी वासो कुमार, गौरव कुमार व रूपेश शर्मा के रूप में हुई थी। इन सभी के पूछताछ के बाद मोतिहारी में पकड़े गए मुंबई के दोनों ड्रग्स तस्करों से जुड़े होने की बात बताई थी। वे कार से चरस दिल्ली ले जा रहे थे। ये सभी खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में बंद हैं। पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है। चकिया थाने के अवर निरीक्षक और मुंबई के दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के मामले को देख रहे संदीप कुमार का कहना है कि एनसीबी की टीम ने यहां आकर उनसे संपर्क किया और आवश्यक जानकारी ली है। जेल अधीक्षक बिद्दू कुमार भी टीम के आने की बात कहते हैं।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374