New Year
Breaking
बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द 15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकर... कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

पश्चिम चंपारण में धारदार हथियार से युवक की हत्या, पंडई नदी के किनारे फेंका मिला शव

Whats App

पश्चिम चंपारण। जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर पंडई नदी के किनारे उसका शव फेंका हुआ मिला है। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से साठी थाना क्षेत्र के सतवरिया सिंहपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) के रूप में की गई है। वह सतवरिया के विक्रम महतो का बेटा बताया जा रहा है। सुबह कोईरगांवा के पास पंडई नदी के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण उस युवक की पहचान के लिए क्षेत्र के अपने परिचितों के पास मोबाइल से संपर्क भी करने लगे। पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी तो युवक के पास से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान हुई। घटनास्थल से युवक के गांव की दूरी करीब 10 किलोमीटर बतायी गई है। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं। अंगुली काट ली गई है। हाथ पर भी काटा गया है। उसका नाक काट लिया गया है। वीभत्स हत्या में उसके चेहरे को पहचान लायक तक हत्यारों ने नहीं छोड़ा है।

छानबीन में जुटी शिकारपुर पुलिस

शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या के बाद शव को सुनसान स्थल नदी के किनारे लाकर फेंका गया है। हत्यारों द्वारा घटनास्थल समेत साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई है। उसकी हत्या कहां की गई और हत्यारे कौन है? पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृत युवक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। कल के पहुंचने के बाद पता चल सकेगा कि वह युवक घर से कब और किस काम से निकला था। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। स्वजनों को सूचना दी गई है पुलिस छानबीन में जुटी है।

नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |     बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकरण     |     कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा     |     मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374