Local & National News in Hindi

भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुर्की जाने वाले भारतीय पर्यटक रहें सावधान

0 46

नई दिल्लीः भारत सरकार ने तुर्की जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने एडवाइजरी में कहा कि तुर्की जाने वाले भारतीय अत्यधिक सावधानी बरतें। बता दें कि हाल ही में तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) में पाकिस्तान का समर्थन कियी था। तुर्की के इस रुख पर भारत ने उससे दूरी बना ली है। इसी के मद्देनजर दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तुर्की दौरा भी रद्द कर दिया गया।

पीएम मोदी एक बड़े निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27-28 अक्तूबर को सऊदी अरब जा रहे हैं, जहां से उन्हें तुर्की जाना था लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने कश्मीर पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बावजूद आठ लाख लोग कैद हैं।

तुर्की के इस बयान पर भारत ने जवाब देते हुए कहा था कि इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से पहले जमीनी हकीकत को ठीक प्रकार से समझ लें। साथ ही भारत ने कहा था कि यह जम्मू-कश्मीर भारत का आतंरिक मामला है जिसपर किसी तीसरे को बोलने का अधिकार नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !