Breaking
दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत

चीन ने शिनजियांग के क्रूर प्रशासक वांग झुनझेंग को अब तिब्बत का सचिव बनाया

Whats App

बीजिंग। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा के प्रतिबंधों के बावजूद चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी ने संवदेनशील हिमालयी क्षेत्र तिब्बत के लिए पार्टी का प्रमुख शिनजियांग प्रांत के कुख्यात प्रशासक वांग झुनझेंग को बनाया है। वांग पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन करने के गंभीर आरोप हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिनहुआ के अनुसार वांग झुनझेंग को मंगलवार को चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी) में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

58 वर्षीय वांग पर इसी साल मार्च में उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न करने का आरोप लगा था जब वह पार्टी उप सचिव और सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 में उन्हें शिनजियांग प्रांत के सुरक्षा प्रमुख का प्रभार सौंपा गया था। इससे एक साल पहले से शिनजियांग क्षेत्र के राजनीतिक प्रशासक थे। इस अवधि में उनका कार्यकाल उइगर मुसलमानों के खिलाफ उत्पीड़न के लिए कुख्यात रहा है।

पश्चिमी देशों के विरोध के बावजूद दी गई पदोन्नत

Whats App

वांग उइगर मुसलमानों के खिलाफ अभियान चलाते रहे हैं और चीन सरकार अब उन्हें तिब्बत में कहर मचाने के लिए नया प्रभार सौंप चुकी है। वांग को यह पदोन्नति पश्चिमी देशों के विरोध के बावजूद दी गई है। वह इन क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मुसलमानों को प्रताड़ित करते रहे और उनकी हत्याएं कीं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि उनकी यह नई नियुक्ति भी तिब्बत की कड़ी सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए की गई है। चीन सरकार दलाई लामा और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती रहती है।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

चीन पर शिनजियांग में उइगुर मुस्लिम आबादी के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगता रहा है। यहां उसने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है। अमेरिका ने शिनजियांग में चीन की कार्रवाई को नरसंहार करार दिया है। ड्रैगन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि शिनजियांग में उसकी कार्रवाई का उद्देश्य आतंकवाद पर अंकुश लगाना है।

दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश     |     दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374