Local & National News in Hindi

लगातार टॉस हारने पर डुप्लेसी हुए परेशान, कहा- टेस्ट क्रिकेट में बंद हो जाए ये काम

0 303

जोहानिसबर्ग : भारत के खिलाफ श्रृंखला में लगातार तीनों टास हारने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी इतने परेशान हो गए कि उन्होंने सुझाव दे डाला है कि पांच दिनी प्रारूप में टास खत्म ही कर दिया जाना चाहिये। भारत ने टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया । डुप्लेसी ने स्वीकार किया कि उनकी टीम में मानसिक दृढ़ता की कमी थी। उन्होंने कहा कि तीनों मैच में टास हारने से मुश्किल दिख रहा काम नामुमकिन हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘हर टेस्ट में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की और 500 रन बना डाले।

अंधेरा होने के समय उन्होंने पारी घोषित की और तीन विकेट ले डाले। ऐसे में तीसरे दिन आप पर दबाव रहता है । हर टेस्ट मानो ‘कापी और पेस्ट’ हो गया था ।’’ उन्होंने कहा कि टास खत्म कर देने से टीमों को विदेशी सरजमीं पर बेहतर तरीके से खेल पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिस तरीके से आखिरी टेस्ट खेला, उससे यह जाहिर था। हमने शुरूआत अच्छी की, लेकिन श्रृंखला में लंबे समय तक दबाव में रहने के बाद हम इतना बुरा खेलने लगे।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !