Local & National News in Hindi

कश्मीर: बंगाल के 5 मजदूरों पर आतंकी हमला, ममता बनर्जी बोलीं-परिवारों को देंगे पूरी मदद

0 42

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए मुर्शिदाबाद जिले के पांच श्रमिकों के परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी। बनर्जी ने इन हत्याओं को क्रूर बताया और घटना पर दुख व्यक्त किया। बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं।

PunjabKesari

मुर्शिदाबाद के पांच कामगारों ने अपनी जान गंवा दी। कोई भी सांत्वना मृतक के परिवारों के दुख को दूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले पांच मजदूर मारे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.