Breaking
गोपालगंज -भोरे में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी कई उपकरण बरामद. 2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन

‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है बंगलादेश, मदरसे फैला रहे नफरत: तसलीमा नसरीन

Whats App

बंगलादेश में हिंदू विरोधी हिंसा की घटनाओं से क्षुब्ध प्रसिद्ध लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनका देश अब ‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है जहां सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए मजहब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे हैं। बंगलादेश से 28 वर्ष पहले निष्कासित लेखिका ने कहा कि मैं अब इसे बंगलादेश नहीं कहती। सभी सरकारों ने इस्लाम को राजधर्म बना दिया जिससे वहां हिंदुओं और बौद्धों की स्थिति दयनीय हो गई है। अपने लेखन के कारण हमेशा कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं तसलीमा ने पूछा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को बखूबी पता है कि दुर्गा पूजा के समय हमेशा हिंदुओं पर जिहादियों के हमले का खतरा रहता है तो उनकी सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किए गए? उन्होंने कहा मुझे लगता है कि अब दहशत के कारण बचे-खुचे हिंदू भी वहां नहीं रहेंगे।

तसलीमा ने बेशुमार संख्या में मदरसों और मस्जिदों के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि बंगलादेश में बेवजह इतनी मस्जिदें और मदरसे बनाए जा रहे हैं। मजहबी उपदेशों की वाज महफिलों का भी चलन बढ़ गया है जो अनपढ़ गरीबों को इस्लाम के नाम पर कट्टरपंथी बना रही हैं।  उधर, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गृहमंत्री असदुजमान खान को दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और मंदिरों को निशाना बनाने के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी बीच अमरीका ने बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों पर हमलों की कड़ी भत्र्सना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि धर्म चुनने की आजादी, मानवाधिकार है।   इस बीच हिंसा करने के आरोप में अब तक 450 लोगों को पकड़ा गया है।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     गोपालगंज -भोरे में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी कई उपकरण बरामद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374