Local & National News in Hindi

दिल्लीः हंसराज हंस के दफ्तर पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

0 40

दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद हंसराज हंस के दफ्तर पर फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 51 वर्षीय रामेश्वर पहलवान को गिरफ्तार कर उसके पास से वो असलहा भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने फायरिंग की और साथ ही वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने रामेश्वर पहलवान को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 336 और 427 में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। भाजपा सांसद व प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस के रोहिणी स्थित दफ्तर पर सोमवार की शाम एक शख्स ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वारदात के समय दफ्तर में केवल एक कर्मी मौजूद था। हमलावर ने मौके पर तीन राउंड गोलियां चलाई, जिसमें दो हवाई फायरिंग की और एक गोली दफ्तर के दरवाजे पर चलाई। इससे दरवाजे के शीशे आदि टूट गए।

जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र (सुरक्षित) से सांसद हंस राज हंस का रोहिणी सेक्टर सात में दफ्तर है। बताया जाता है कि सांसद शाम पांच बजे तक अपने दफ्तर में मौजूद थे। उन्हें किसी बैठक में भाग लेने के लिए जाना था। ऐसे में वह दफ्तर से निकल गए थे। उनके जाने के बाद वहां करीब 50 साल का एक शख्स पहुंचा। वह नशे में था। उसे दफ्तर में कोई नहीं मिला।
PunjabKesari
दफ्तर का दरवाजा भी बंद था। उसे जब यह पता चला कि सांसद दफ्तर से निकल चुके हैं तो उसने बाहर हंगामा शुरू कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वह कह रहा था कि सांसद उसे मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। हंगामे के दौरान ही उसने पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसने एक गोली दरवाजे की तरफ चला दी। जबकि इसके पहले दो गोली हवा में चलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !