Local & National News in Hindi

गवाही देने से किया इंकार तो दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से पीट कर किया अधमरा

0 51

मैनपुरीः योगी सरकार दुरुस्त कानून व्यवस्था के तमाम बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला मैनपुरी का है। जहां न्यायालय में पक्ष में गवाही देने से इनकार करने पर दबंगों ने एक परिवार की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि घटना थाना  कुर्रा क्षेत्र के दुंदूपुर गांव का है। यहां दशरथ जाटव व राजेंद्र ठाकुर के बीच दलित मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर न्यायालय में मंगलवार को गवाहों की पेशी होनी थी। इससे पहले ही दबंग लोग गवाह पर अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे थे। जब गवाह ने इंकार कर दिया तो दबंगों ने उनके परिवार को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं मारपीट में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया। इस घटना में परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं। गाँव वालों ने गंभीर रुप से घायल पीड़ितों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है।

इस दौरान गांव के ही व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पीड़ित परिवार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें सभी आरोपियों के साथ एक महिला का भी नाम शामिल है। दबंगों का पीड़ितों पर कातिलाना हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.