Breaking
साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गा... गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात... 25 साल पहले कैसे हुई अखिलेश की सियासी एंट्री, छोटे लोहिया ने टीपू को बनाया था कन्नौज का ‘सुल्तान’ साउथ स्टार थलापति विजय हुए घायल, सिर और हाथ पर लगी चोट ने खींचा फैन्स का ध्यान बिहार: पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे; मौके पर रेस्क्यू टीम BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, बोले- मेरी मां मोदी की फैन, जेल में था तो मनोज तिवारी ने संबल दिया हम 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे…सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाक’ बयान पर बोले अखिलेश पीएम मोदी और राहुल गांधी के बयानों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ

भीष्म द्वादशी क्यों मनाई जाती है? कब है तिथि, क्या है शुभ मुहूर्त और जानिए महत्व

Whats App

माघ शुक्ल द्वादशी तिथि को कालांतर से भीष्म पितामह की उपासना की जाती रही है। हिन्दी पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष माघ के महीने में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भीष्माष्टमी तथा इसके 4 दिन के बाद भीष्म द्वादशी पर्व (Bhishma Dwadashi) मनाया जाता है।

पुराणों के अनुसार महाभारत युद्ध में अर्जुन ने भीष्म पितामह को बाणों की शैय्या पर लेटा दिया था, उस समय सूर्य दक्षिणायन था। तब भीष्म पितामह (bhishma Pithmah) ने सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार करते हुए माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन प्राण त्याग दिए थे। अत: इसके 3 दिन बाद ही द्वादशी तिथि पर भीष्म पितामह के लिए तर्पण करने और पूजन की परंपरा चली आ रही है। द्वादशी के दिन पिंड दान, पितृ तर्पण, तर्पण, ब्राह्मण भोज तथा दान-पुण्य करना उत्तम फलदायी माना गया है।

वर्ष 2022 में भीष्म द्वादशी पर्व रविवार, 13 फरवरी (Bhishma Dwadashi 2022) को मनाया जा रहा है।

Whats App

महत्व- पुराणों के अनुसार भीष्म द्वादशी व्रत करने से जहां मनुष्य की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वहीं पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ यह व्रत रखने से समस्त कार्यों को सिद्ध करने वाला माना गया है। इस व्रत की पूजा एकादशी के उपवास के समान ही की जाती है। भीष्म द्वादशी के दिन नित्य कर्मों से निवृत्त होकर भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा की जाती है तथा भीष्म द्वादशी कथा पढ़ी या सुनी जाती है। इस दिन पूर्वजों का तर्पण करने का विधान है।

मान्यतानुसार माघ शुक्ल द्वादशी तिथि को भीष्म पितामह की पूजा करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं तथा सुख-सौभाग्य, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। यह व्रत रोगनाशक माना जाता है। इसे गोविंद द्वादशी (Govind Dwadashi) तथा तिल बारस (Till Dwadashi) के नाम से भी जाना जाता है।

भीष्म द्वादशी के दिन नहाने के जल में तिल मिलाकर स्नान करने का महत्व है। इस दिन श्रीहरि विष्णु, भीष्म पितामह तथा पितृ देवता की विधि-विधान के साथ पूजा तथा तिल से हवन तथा तिल का दान करना चाहिए। प्रसाद में तिल और तिल से व्यंजन, लड्डू आदि अर्पित करना चाहिए।

मंत्र- ॐ नमो नारायणाय नम:

भीष्म द्वादशी के मुहूर्त-

रविवार, 13 फरवरी 2022

शुक्ल तिथि द्वादशी-नक्षत्र आर्द्रा

त्रिपुष्कर योग में भीष्म, गोविंद तथा तिल द्वादशी पर्व।

सूर्योदय 7.02 मिनट से, सूर्यास्त 6.08 मिनट पर।

शुभ समय-9:11 से 12:21 मिनट तक तथा 1:56 से 3:32 मिनट तक।

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक।

साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां     |     गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात…     |     25 साल पहले कैसे हुई अखिलेश की सियासी एंट्री, छोटे लोहिया ने टीपू को बनाया था कन्नौज का ‘सुल्तान’     |     साउथ स्टार थलापति विजय हुए घायल, सिर और हाथ पर लगी चोट ने खींचा फैन्स का ध्यान     |     बिहार: पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे; मौके पर रेस्क्यू टीम     |     BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, बोले- मेरी मां मोदी की फैन, जेल में था तो मनोज तिवारी ने संबल दिया     |     हम 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे…सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाक’ बयान पर बोले अखिलेश     |     पीएम मोदी और राहुल गांधी के बयानों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब     |     सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374