Local & National News in Hindi

पाकिस्तान : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हिंदू छात्र की हत्या से पहले हुआ था बलात्कार

0 38

इस्लामाबादः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डेंटल कॉलेज की एक हिंदू छात्र के रहस्यमयी परिस्थितियों में, छात्रवास में मृत पाए जाने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। सिंध प्रांत के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्र नम्रता चांदनी 16 सितंबर को अपने पलंग पर मृत मिली थी। उसकी गर्दन पर रस्सी बंधी हुई थी।

खबराें के अनुसार, चांदका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सा-विधिक अधिकारी डॉक्टर अमृता ने बुधवार को छात्र की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की। इसमें पता चला कि छात्र का हत्या से पहले यौन उत्पीड़न हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र की मौत दम घुटने के कारण हुई। डीएनए परीक्षण में छात्र के कपड़े पर पुरुष का डीएनए मिलने की पुष्टि हुई थी।

इसके अलावा जबरन यौन संबंध बनाने की बात भी सामने आई थी। पहले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। उस रिपोर्ट पर कई चिकित्सा-विधिक विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे। लरकाना शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिर्विसटी में कुलपति अनीला अता उर रहमान ने दावा किया था कि 25 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की है।

कराची के डाव मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नम्रता के भाई डॉक्टर विशाल ने कहा था कि उनकी बहन की गर्दन पर बने निशाना बताते हैं कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है। इस मामले को लेकर हुए व्यापक प्रदर्शन और परिवार की ‘‘पारदर्शी जांच की मांग’’ के बाद 18 सितंबर को सिंध उच्च न्यायालय ने इसकी न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। जांच लरकाना जिला एवं सत्र जज की निगरानी में हो रही है। पाकिस्तान की आबादी में करीब 2 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले हिंदुओं की बड़ी संख्या सिंध प्रांत में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.