Local & National News in Hindi

रविवार को रोहित शर्मा के नाम होगा ‘छक्कों’ का महा रिकॉर्ड ! कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

0 41

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित का बल्ला 2019 में कमाल कर रहा है। इस साल सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले रोहित के पास भारत की तरफ से सबसे पहले 400 छक्के जमाने का मौका है। नागपुर में खेले जाने वाले निर्णायक टी20 में भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर सकते हैं।

भारत ने राजकोट टी20 में रोहित शर्मा के 43 गेंद पर खेली गई 85 रन की पारी के दम पर जीत हासिल की। इस पारी में भारतीय कप्तान ने 6 छक्के और 6 चौके जमाए। इस शानदार पारी के दम पर भारत ने सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से बराबरी की। रोहित ने इस मैच के दौरान बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 37वां छक्का जमाया। छक्का मारने के मामले में रोहित ने बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के 34 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ा।

रोहित बनेंगे 400 इंटरनेशनल छक्के मारने वाले पहले भारतीय

भारत की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने अब तक कुल 498 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं। महज 2 छक्का जमाने के साथ ही वह 400 के बड़े स्कोर तक पहुंच जाएंगे। रोहित ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते है। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 51 छक्के लगाए हैं तो उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा 232 छक्के हैं। 100 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके रोहित ने अब तक इस फॉर्मेट में 115 छक्के लगाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित के छक्के

30 टेस्ट 51 छक्के

218 वनडे 232 छक्के

100 टी20 115 छक्के

Leave A Reply

Your email address will not be published.