Local & National News in Hindi

शिवसेना नेता अरविंद सावंत का केंद्र सरकार से इस्तीफा, बोले-BJP के साथ गठबंधन खत्म

0 148

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सोमवार को भी बैठकों का दौर जारी है। महाराष्ट्र में तीन दल एकसाथ मिलकर सरकार बनाने पर विचार कर रहे हैं। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने को तैयार है। इसी बीच शिवसेना के नेता अरविंद सावंत ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रैंस की और कहा कि भाजपा के साथ 50-50 फार्मूले पर सहमति बनी थी लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। सावंत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंप दिया है। सावंत ने कहा कि अब शिवसेना एनडीए में नहीं है। अब भाजपा के साथ शिवसेना का गठबंधन खत्म हुआ।

बता दें कि रविवार को भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि उसके पास बहुमत नहीं है। भाजपा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कहा कि अगर शिवसेना चाहे तो वह महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमारे साथ नहीं आना चाहती है और उसने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है।

इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन का न्यौता दिया और सोमवार को शाम 7.30 बजे तक जानकारी मांगी। वहीं शिवसेना नेता ने कहा कि सोमवार सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।  नवाब मलिक ने कहा कि यदि शिवसेना हमारा समर्थन चाहती है तो उन्हें ऐलान करना होगा कि उनका अब भाजपा से कोई संबंध नहीं है और उन्हें एन.डी.ए. से बाहर आने का भी ऐलान करना होगा। साथ ही केंद्र में शिवसेना के सभी मंत्रियों को भी इस्तीफा देना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !