Local & National News in Hindi

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामित

0 40

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामित किया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार नायडू ने दिग्विजय सिंह को शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति के लिए नामित किया गया है। वित्तीय मामलों पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप दिग्विजय सिंह के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए स्थान पर डा. सिंह को नामित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस समिति में डा. सिंह की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिये ही दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया था। उल्लेखनीय है कि 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे डा. सिंह सितंबर 2014 से मई 2019 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्य रहे। डा.सिंह हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !