Local & National News in Hindi

‘Bell-Bottom’ से खिलाड़ी कुमार का दमदार लुक आया सामने, जानिए क्या होगा बेहद खास

0 37

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी म्यूजिक एल्बम फिलहाल रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। इसके अलावा अक्षय फैंस के लिए एक खास सरप्राइज लेकर आए हैं। तो आइए आपको बताते हैं आखिर उस खास सरप्राइज में है क्या…

दरअसल, अक्षय कुमार कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म बेल बॉटम के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2019 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म बेल बॉटम में ऋषभ शेट्टी और हरिप्रिया ने मुख्य भूमिका निभायी थी। चर्चा हो रही थी कि फिल्मकार निखिल आडवाणी के साथ अक्षय एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन’लखनऊ सेंट्रल फेम रंजीत तिवारी करेंगे। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म कन्नड़ फिल्म’बेल बॉटम का रीमक होगी। बताया जा रहा है कि जब निखिल आडवाणी ने इस फिल्म को देखा तो उन्होंने तुरंत इसके रीमेक राइट्स खरीदने का मन बनाया। उन्होंने यह भी निर्णय कर लिया कि फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी करेंगे। इससे पहले अक्षय कुमार और निखिल आडवाणी ‘पटियाला हाउस’, चांदनी चौक टू चाइना और ‘एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों के लिए साथ आ चुके हैं। फिलहाल उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या दिखाएगी कमाल ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.