Local & National News in Hindi

अफगानिस्तानः 36 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

0 43

जलालाबादः अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में 36 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। प्रांतीय सरकार ने यह जानकारी दी है। सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सरकार द्वारा शुरु की गई शांति और सुलह प्रक्रिया में शामिल होते हुए शनिवार को इस्लामिक स्टेट के 32 आतंकवादियों और तालिबान के 4 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

बयान के अनुसार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में आतंकवादियों ने देश की खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के समक्ष अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। ये 36 आतंकवादी नांगरहार प्रांत के हस्का मीना, शेरजाद, अचिन और खोग्यानी जिलों में आईएस और तालिबान के सक्रिय सदस्य थे।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के आत्मसमर्पण से पर्वतीय प्रांत में शांति और स्थिरता मजबूत होगी। आतंकवादी समूहों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.